chardham yatra by helicopter

Chardham Yatra By Helicopter हेलीकाप्टर द्वारा चारधाम यात्रा

Chardham Yatra By Helicopter हेलीकाप्टर द्वारा चार धाम यात्रा

chardham yatra by helicopter

 

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। कहा जाता है कि यह यात्रा सभी पापों से मुक्त होकर मोक्ष प्रदान करती है। ‘ देवभूमि ‘ में यात्रा के चार स्थानों में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। सभी चार तीर्थ स्थलों पर एक-एक करके जाया जा सकता है या एक साथ पूरी Tour Plan कि जा सकती है। चारधाम के पवित्र मंदिरों तक पहुँचने के लिए, सड़क या हवाई मार्ग से Helicopter द्वारा चारधाम यात्रा की जा सकती है।

यदि समय कम है और आप तीर्थयात्रा की परेशानी को पसंद नहीं करते, तो Helicopter द्वारा चार धाम यात्रा आप कर सकते हो। उत्तराखंड के चारधाम तक पहुंचने के लिए सबसे आसान और सुविधाजनक विकल्प हेलीकॉप्टर है।

Chardham Helicopter Route Map :

Dehradun (Sahastradhara helipad) – Yamunotri (Kharsali helipad) – Gangotri (Harsil Helipad) – Guptkashi – Kedarnath – Guptkashi – Badrinath helipad → Back to Dehradun (Sahastradhara helipad)

 

 

हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड से शुरू होती है। पहला पड़ाव Kharsali हेलीपैड है, जहाँ से आप यमुनोत्री जाने के लिए अन्य सेवाओं की ट्रेकिंग या घोड़े, पिट्ठू, या डोली को चुन कर जा सकते हैं। अगला पड़ाव Harsil हेलीपैड है जो गंगोत्री को जोड़ता है। केदारनाथ हेलीपैड Phata में है, जो भगवन शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। बद्रीनाथ हेलीपैड मंदिर से सिर्फ 1 किमी की दुरी पर है और वंहा आसानी से जाया जा सकता है।

How to Reach ?

By Air :

देहरादून में Jolly Grant Airport चार धामों के लिए निकटतम हवाई अड्डा है,   निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में है जो देहरादून से 259km की दुरी पर है।

By Railway :

देश के सभी राज्यों और नगर से देहरादून के लिए रेल सेवा जुडी हुई है। देहरादून से निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार है जो देहरादून से 52km है। आप Rail से भी देहरादून पहुँच सकते हो।

By Road :

देश के सभी राज्यों, शहरों और नगरों से देहरादून या हरिद्वार के लिए सड़क मार्ग की सेवा जुडी हुई है। यंहा तक पहुंचने के लिए सरकारी एवं अर्ध सरकारी बस, जीप या टेक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है

चार धाम यात्रा Helicopter से 4 रात्रि 5 दिन में पूरी की जा सकती है, यात्रा का कार्य क्रम निचे दिया गया है। जो आपको यात्रा में जाने के लिए मदद कर सकता है।

Chardham Yatra By Helicopter Day Wise Tour Itinarary :

5 दिन की यह Helicopter द्वारा चार धाम यात्रा आपको परेशानियों से मुक्त और शांतिपूर्ण यात्रा का अनुभव कराएगी।

Day 1 : Dehradun – Yamunotri

यात्रा की शुरुआत और समापन देहरादून के सहस्त्रधारा  पर स्थित हेलीपैड पर होता है। यंहा पर आपको हेलीकॉप्टर की सवारी के दौरान ध्यान में रखने वाली बातो को बतायेगे। हेलीकॉप्टर सुबह करीब 7.00 बजे उड़ान भरता है। यमुनोत्री के लिए हेलीपैड खरसाली में स्थित है, जहां से पवित्र मंदिर 6 किमी की दूरी पर है।

हेलीकॉप्टर की सेवा सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से सुबह 7:00 बजे शुरू होती है। और आप यमुनोत्री में खरसाली हेलीपैड पर सुबह 7:45 बजे के आसपास पहुंचेंगे। यमनोत्री मंदिर में सेवा पूजा के बाद Hotel में डिनर और रात्रि विश्राम।

Day 2 : Yamunotri – Gangotri

सुबह क ब्रेकफास्ट के बाद खरसाली हेलीपेड से 7:45 बजे हर्षिल के लिए रवाना होंगे। हर्षिल में हम सुबह 8:30 बजे पहुचेगे। यंहा पर आपको विशेष VIP दर्शन का लाभ दिया जाएगा। यहाँ से मंदिर की दुरी 30km है। छोटे वाहनों से गंगोत्री दर्शन कर वापस हर्षिल आएंगे। हर्षिल घने जंगल और हरे भरे पहाड़ों की एक सुंदर घाटी है। रास्ते में कई खूबसूरत स्पॉट हैं जहां आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं और अपनी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए तस्वीरें ले सकते हैं। Hotel में डिनर और रात्रि विश्राम।

Day 3 : Gangotri – Kedarnath

सुबह नाश्ते के तुरंत बाद, हम 9.00 बजे हरसिल हेलीपैड से केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। केदारनाथ हम सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। हेलीपैड से मंदिर की दुरी केवल आधे से एक किलोमीटर पर है। केदारनाथ में VIP दर्शन के बाद हम गुप्तकाशी के लिए रवाना  होंगे।

दोपहर के भोजन के बाद हम Sightseen के लिए समय निकालते हैं। गुप्तकाशी को मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित  है। यहाँ का केन्द्र आकर्षण मणिकर्णिक कुंड के नाम से बना संगम है, जहाँ गंगा और यमुना की दो धाराएँ मिलती हैं। गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर और अर्धनारेश्वर जैसे प्राचीन शिव मंदिर हैं। Hotel में डिनर और रात्रि विश्राम।

Day 4 : Kedarnath – Badrinath

गुप्तकाशी में सुबह 9:00 बजे नाश्ते के तुरंत बाद हम बद्रीनाथ के लिए गुप्तकाशी हेलिपैड से 10:15 को निकलेंगे और बद्रीनाथ 11:00 बजे तक पहुँच जाएंगे। होटल में Chek IN के बाद आपको भगवन बद्रीनारायण के दर्शन और India’s Last Village MANA के लिए ले जाएगा। Hotel में डिनर और रात्रि विश्राम।

Day 5 : Badrinath – Dehradun

सुबह 4 बजे बद्रीनाथ मंदिर में महाभिषेक पूजा के बाद Hotel में नास्ता और सुबह लगभग 11.30 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड से देहरादून की ओर प्रस्थान।

आध्यात्मिक रूप से मंत्रमुग्ध करने वाली यह यात्रा पांचवें दिन दोपहर तक पूर्ण हो जाती है। और dehradun/Haridwar से आप अपने घर की और प्रस्थान करसकते है।

Best Time To Visit

हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा जाने के लिए May से June और September से Octomber के महीने सबसे अच्छे हैं। चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को July से August के मॉनसून महीनों के दौरान निलंबित कर दिया जाता है क्योंकि उस समय मौसम उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं होता।

हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा के सबंधित कुछ Tips :

आपके पास एक Photo ID Proof ( Adhar Card, Pan Card, Election Card ) रखे जो आपको होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर दिखने के लिए काम आएगा, यदि आपके साथ बच्चे हैं जो 2 वर्ष से अधिक आयु के हैं, तो आपको पूर्ण टिकट लेना आवश्यक होगा और टिकट बुकिंग के समय एक जन्म प्रमाण पत्र भी आवश्यक होगा।

आप यात्रा के लिए  केवल हैंडबैग और छोटे आकार के बैग ले जाएं, सूटकेस जैसे बड़े और भारी सामान से बचें।

नियमानुसार Helicopter में प्रत्येक यात्री को ले जाने के लिए केवल 5KG सामान की अनुमति है।

ध्यान रखें कि सभी चार धाम स्थान अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित हैं इस लिए यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से बचने के लिए मेडिकल किट साथ ले जाने की सलाह दी जाती है और जिसको स्वास की बीमारी हो वो अपने साथ कपूर की गोटी अवश्य रखे।

घर वापसी की यात्रा के लिए अपनी फ्लाइट या ट्रेन टिकट बुक करना याद रखें। और अपने मोबाइल में फोटो या एक PDF जरूर से रखे की टिकिट खो जाने पर भी आप कही से भी Print निकलवाले।

बच्चों और senior citizens के लिए कोई concession नहीं दिया जाता है और जहा भी यात्रा बुक करवाए उनकी Terms and Conditions पहले जाने, समजे फिर बुक करवाए।

हमने Chardham Yatra By Helicopter के बारे में लगभग सब कुछ बता दिया हे। फिर भी कोई कमी या खामी रह गई हो या कुछ अधूरा हो तो उसके लिए क्षमा चाहता हूँ। फिर भी आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

यह भी पढ़ें:-